11 बार बांटे बोनस शेयर, 100 शेयर के अब बन गए 86497 शेयर, रिकॉर्ड ऊंचाई पर दाम
नई दिल्ली, अगस्त 7 -- ऑटो कंपोनेंट्स एंड इक्विपमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल के शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 9 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 168.95 रुपये पर जा पहुंचे हैं। संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल का मुनाफा पहली तिमाही में दोगुना से ज्यादा बढ़ा है। कंपनी अपने शेयरधारकों को 11 बार बोनस शेयर बांट चुकी है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजों के बाद मार्केट एक्सपर्ट्स ने कंपनी के शेयरों पर अपना पॉजिटिव नजरिया बनाए रखा है। 100 शेयर के बन गए 86,497 शेयरसंवर्धन मदरसन इंटरनेशनल ने लंबी अवधि का नजरिया रखने वाले शेयरधारकों को मालामाल कर दिया है। साल 1997 में अगर किसी व्यक्ति के पास संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल के 100 शेयर थे और उसने अब तक कंपनी में अपना निवेश ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.