11 बजे तक नहीं खुला राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल, मरीज रहे परेशान
कौशाम्बी, जून 17 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। शक्तिपीठ कड़ा धाम बाईपास मार्ग स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के समय से न खुलने को लेकर क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लाखों रुपये की लागत से निर्मित अस्पताल भवन में पर्याप्त सुविधाएं होने के बावजूद चिकित्सक और कर्मचारी नियमित समय पर नहीं पहुंचते हैं, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही नजारा बुधवार पूर्वान्ह देखने को मिला।बुधवार को करीब 11:30 बजे नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम के माँ शीतल नगर वार्ड के सभासद एवं भाजपा नेता राहुल कुशवाहा लोगों की शिकायत पर अस्पताल पहुंचे। आरोप है कि उस समय अस्पताल में ताला लटका मिला और कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि अस्पताल अक्सर 11 से 12 बजे के बीच खुलता है और कई बार बंद ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.