कटिहार, अगस्त 8 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सरकारी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति और उन्हें मिलने वाले मध्याह्न भोजन की निगरानी अब और सख्त होगी। पीएम पोषण योजना के तहत स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की उपस्थिति और मध्याह्न भोजन से लाभान्वित बच्चों की संख्या हर कार्यदिवस पूर्वाह्न 11 बजे तक ई-शिक्षakoष मॉड्यूल पर अनिवार्य रूप से दर्ज करनी होगी। 11 बजे के बाद उपस्थिति दर्ज करने वाले प्रधानाध्यापक या प्रभारी प्रधानाध्यापक कार्रवाई की जद में आएंगे। शिक्षा विभाग के मध्याह्न भोजन योजना निदेशालय ने इस संबंध में सभी डीपीओ को निर्देश जारी किया है। विभाग ने ई-शिक्षाकोष मोबाइल एप का नया वर्जन 3.6.0 जारी किया है। इसे गूगल प्ले स्टोर पर अपलोड कर दिया गया है। इसी नए वर्जन के माध्यम से पीएम पोषण योजना से जुड़ी उपस्थिति और भोजन पाने वाले बच्चों की संख...