नई दिल्ली, फरवरी 11 -- बुधवार (11 फरवरी) को विश्व कप के तीन मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को दूसरे सुपर ओवर में 4 रनों से हराया। दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को आसानी से हरा दिया और अपने विश्व कप के सफर का आगाज जीत के साथ किया। दिन के आखिरी मैच में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड का घमंड तोड़ते हुए 30 रनों से रौंदा। दिन का सबसे यादगार मैच दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच रहा, जिसकी हार-जीत दो सुपर ओवर के बाद तय हुई। निर्धारित 20 ओवरों में दोनों टीमों ने 187 रन बनाए, जिसके बाद पहला सुपर ओवर भी टाई रहा। अंत में, दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे सुपर ओवर में जीत दर्ज की और महत्वपूर्ण अंक हासिल किए। अफगानिस्तान के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज ने 84 रनों की तूफानी पारी खेली, लेकिन उनकी टीम जीत की दहलीज पार करने में बद...