सोनभद्र, जुलाई 25 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय महाविद्यालय दुद्धी में प्राध्यापकों की कमी से शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। महाविद्यालय में सृजित 25 प्राध्यापकों के पद के सापेक्ष महज 11 प्राध्यापक तैनात हैं। जबकि महाविद्यालय में कुल छात्रों की संख्या लगभग दो हजार है। महाविद्यालय में अर्थशास्त्र, इतिहास,संस्कृत, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान तथा गणित विषयों के पद रिक्त चल रहे हैं। राजकीय महाविद्यालय दुद्धी की स्थापना 1973 में हुई थी। वर्तमान में प्राचार्य सहित मात्र 11 प्रोफेसरों के भरोसे राजकीय महाविद्यालय दुद्धी के लगभग 2000 छात्र-छात्राओं का भविष्य संवार रहे हैं। महाविद्यालय में स्नातक में कला, वाणिज्य तथा गणित व विज्ञान संकाय की कक्षाएं संचालि हैं। कला वर्ग में हिंदी, राजनीति शास्त्र और समाजशास्त्र एवं विज्...