लखीमपुरखीरी, अगस्त 30 -- पिछले करीब आठ महीने से फार्मर आईडी बनाने को लेकर अभियान चल रहा है। इसके बाद भी अब तक जिले के करीब 11 प्रतिशत किसानों की फार्मर आईडी नहीं बन सकी है। फार्मर आईडी बनाने के लिए कृषि विभाग के अलावा पंचायत राज विभाग का भी सहयोग लिया गया लेकिन शत-प्रतिशत किसानों की फार्मर आईडी नहीं बन पा रही है। वहीं यह भी बताया जाता है कि जमीन के कागजों में किसानों का नाम और आधार में दर्ज नाम में अंतर होने के कारण भी फार्मर आईडी नहीं बन पा रही है। जबकि इसके लिए राजस्व विभाग से सहयोग लेकर अभिलेख दुरुस्त कराए जा रहे हैं। जिले के सात लाख 18 हजार से ज्यादा किसानों की फार्मर आईडी बनाने का लक्ष्य शासन ने दिया है। अब तक जिले में करीब छह लाख 39 हजार किसानों की फार्मर आईडी बन चुकी है। जबकि बाकी किसानों की फार्मर आईडी नहीं बन पा रही है। जबकि किसा...