बाराबंकी, जून 19 -- कोठी। थाना क्षेत्र के पूर्व टेण्ड़वां गांव में 11 प्रतिबंधित वृक्षों की अवैध कटान में विभाग ने छह पेड़ों की कटान की पुष्टि की है। शुक्रवार शाम को ठेकेदार के खिलाफ जुर्माना कार्रवाई की है। हरख वनरेंज क्षेत्र के कोठी थाना क्षेत्र के पूर्व टेण्ड़वां गांव के किसान अवधेश के खेत में लगे 11 प्रतिबंधित पेड़ों में एक नीम, दो गूलर और आठ शीशम के वृक्ष काटे गए। इन पेड़ों को अवैध रूप से काटकर लकड़ी गायब कर दी गई। सूचना पर शुक्रवार को वन विभाग की जांच में छह पेड़ों के अवैध कटान की पुष्टि हुई। मगर लोगों का आरोप है कि विभाग केवल खानापूर्ति की। यह भी पढ़ें- चार पेड़ के एवज में एक की कार्यवाही कर कोरम पूरा क्योंकि ठेकेदार के द्वारा अवैध काटे गए ठूठों को मिट्टी में दबा दिया गया। विभाग ने ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के मकसद से नजर अंदाज कर दिया। आरोप...