चतरा, अप्रैल 3 -- प्रतापपुर निज प्रतिनिधि प्रतापपुर थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर 11 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। शराब तस्कर मनातु थाना क्षेत्र के चक बजार से अवैध रूप से अंग्रेजी शराब एक पिकअप सवारी गाड़ी में लादकर बिहार की ओर जा रहा था। जिसकी सूचना प्रतापपुर थाना पुलिस को लग गयी। पुलिस ने बिना समय गवांये पुलिस दल-बल के साथ रहरिया कौरा रोड के समीप उप स्वास्थ्य केन्द्र के पास सवारी गाड़ी को रोक कर जांच शुरू की। इस दौरान वाहन में अलग-अलग कंपनी के 11 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब को बरामद किया गया। पुलिस वे इस दौरान सोनू कुमार पिता मुरारी साव और प्रिंस कुमार पिता योगेन्द्र साव नामक दो युवकों को गिरफ्तार भी किया है। ये दोनों पलामू जिला के मनातु थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। उक्त दोनों तस्करों को उत्पाद अध...