फतेहपुर, मार्च 30 -- फतेहपुर। जिला बार एसोसिएशन चुनाव के नामांकन में पहले दिन 11 पदों के लिए 41 प्रत्याशियों का नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। अध्यक्ष और महामंत्री महामंत्री पद के लिए तीन-तीन प्रत्याशियों से नामांकन से पहले जोरदार प्रदर्शन कर ताकत का एहसास कराया। ढोल के साथ कचहरी में घूम आदर्श अधिवक्ता संगठन के दोनों गुट ने कचहरी में दमखम दिखाया। आदर्श अधिवक्ता संगठन (हंसराज सिंह व सुशील मिश्रा गुट) की ओर से अध्यक्ष पद के लिए विजय सिंह व महामंत्री के अनुराग मिश्रा ने नामांकन दाखिल किया। वहीं आदर्श अधिवक्ता संगठन (गयाप्रसाद,जालिम सिंह गुट) से अध्यक्ष पद के लिए रमेश सिंह भदौरिया और महामंत्री के लिए धर्मेन्द्र मिश्रा ने कमेटी के सभी प्रत्याशियों के साथ मुख्य चुनाव अधिकारी शिव कुमार अग्निहोत्री को नामांकन सौंपा। वहीं सर्व स...