गुड़गांव, अप्रैल 20 -- गुरुग्राम,साक्षी रावत। दिल्ली के तालकटोरा इनडोर स्टेडियम में आयोजित ऑल इंडिया सेइकोकाई कराटे चैंपियनशिप एवं नेशनल ट्रेनिंग सेमिनार 2026 में शहर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुरुग्राम का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। कराटे इंडिया संस्था से मान्यता प्राप्त इस प्रतियोगिता में देशभर के चुनिंदा प्रतिभागियों के बीच एकेडमी के खिलाड़ियों ने अपनी तकनीक, अनुशासन और फुर्ती का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कोच शिहान सुनील सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता में साई कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों ने पदकों की झड़ी लगा दी। 9 वर्षीय हरमन तिवारी ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक हासिल किए। वहीं 11 वर्षीय हृदान शिरोह और 10 वर्षीय आर्यवीर सिंह ने 1-1 रजत और 1-1 कांस्य पदक जीतकर टीम की झोली में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.