गौरीगंज, दिसम्बर 8 -- अमेठी। जिला युवा कल्याण अधिकारी मयंक पटेल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा जनपद स्तर पर 77वां प्रांतीय रक्षक दल स्थापना दिवस समारोह आगामी 11 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम ग्रामीण मिनी स्टेडियम घोरहा विकास खंड भादर में सम्पन्न होगा। स्थापना दिवस समारोह में जनपद के महिला एवं पुरुष पीआरडी स्वयंसेवक प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य परेड के साथ-साथ पीआरडी स्वयंसेवकों की विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। परेड एवं प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...