रिषिकेष, दिसम्बर 11 -- नगर निगम अंतर्गत वार्डों में आधार कार्ड में बदलाव व नया कार्ड बनाने को लेकर स्थानीय लोगों को राहत देने के लिए पहल हुई है। नगर निगम प्रशासन ने 11 दिसंबर से लेकर 24 जनवरी तक अलग-अलग दिनों में वार्डों में शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है। नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि 11 से 13 दसिंबर तक वार्ड नवंबर 35 और 36 में शिविर आयोजन से इसकी शुरूआत की जाएगी, जिसके बाद 15 से 17 दिसंबर के बीच वार्ड पांच और छह में आयोजन होगा। इसी तरह से अन्य वार्डों में अलग-अलग तारीखों में कैंप आयोजित होंगे। नगर आयुक्त ने बताया कि नगर क्षेत्र में आधार कार्ड के सीमित सेंटर होने की वजह से स्थानीय लोगों को पेश आ रही दिक्कत के चलते यह फैसला लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.