बस्ती, दिसम्बर 4 -- बस्ती, निज संवाददाता। आयुक्त बस्ती मंडल अखिलेश सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय-सीमा 11 दिसम्बर 2025 तक बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि किसी प्रकार की समस्या होने पर उनके कार्यालय में कार्यरत कंट्रोल रूम में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक जानकारी दे सकते हैं। इस कंट्रोल रूम क कार्य को भी 11 दिसम्बर 2025 तक बढ़ा दिया गया है। जिन मतदाताओं को विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्यकम (एसआईआर) में कोई समस्या आती है, तो वह मण्डल स्तर पर स्थापित निर्वाचन नियन्त्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 05542-245301 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...