सीतामढ़ी, दिसम्बर 10 -- पुपरी। अनुमंडल के बोखड़ा एवं नानपुर पावर सब स्टेशन से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए 11 दिसंबर को दोपहर 12.30 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसकी जानकारी सहायक कार्यपालक अभियंता संचरण अवर प्रमंडल रुन्नीसैदपुर श्रीमती सोनिका ने विज्ञप्ति जारी कर दी है। बताया कि 132/33 केवी पावर ग्रीड रुन्नीसैदपुर से ऊर्जान्वित 33/11 केवी विधुत शक्ति उपकेंद्र बोखड़ा एवं नानपुर को आपूर्ति बंद रखी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...