रामपुर, फरवरी 26 -- बुधवार को क्षेत्र के ग्राम रठौंडा स्थित गुरुकुल दयानन्द सेवा आश्रम में चल रहे 11 दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन शत-कुण्डीय यज्ञ के साथ विधिवत रूप से किया गया। इस दौरान यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य आदित्य शास्त्री रहे। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यज्ञ में सर्वप्रथम सभी समाजों के यजमानों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर आहुतियां अर्पित कीं।कार्यक्रम में ब्रजेश शास्त्री ने यज्ञ की महिमा एवं वैदिक परंपरा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस अवसर पर गुरुकुल के बच्चों द्वारा योग प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने दीपक सिर पर रखकर संतुलन, रस्सी पर आसन, सरिया मोड़ने जैसे आकर्षक करतब दिखाए, जिसकी उपस्थित अतिथियों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।का...