दुमका, मई 29 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी प्रखंड स्थित प्रिय अंजली सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिटिकबोना में गुरुवार से 11 दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम विद्या विकास समिति झारखंड, वनांचल शिक्षा समिति, जनजातीय शिक्षा समिति के द्वारा विद्या भारती झारखंड के तत्वावधान में सरस्वती शिक्षा केंद्र कार्यक्रम के निमित्त आचार्य प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें पूरे संताल परगना से आए हुए 200 शिक्षार्थी द्वारा आचार्य प्रशिक्षण प्राप्त किया जा रहा है। प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन करके अखिल भारती मंत्री विद्या भारती राष्ट्रीय प्रभारी के द्वारा किया गया। जनजातीय क्षेत्र की शिक्षा प्रमुख रंथू उरांव, उतर पूर्व क्षेत्र प्रमुख एवं प्रांत प्रमुख झारखंड जनजातीय क्षेत्र की शिक्षा कलम हेम्ब्रम, प्रांत के सह प्रमुख...