पूर्णिया, अगस्त 15 -- धमदाहा, एक संवाददाता। पेपरलेस निबंधन आरंभ होने के 11 वें दिन अवर निबंधन कार्यालय धमदाहा में जमीन का पहला निबंधन शुक्रवार को हो गया। अवर निबंधन पदाधिकारी धमदाहा सोहेल अख्तर ने बताया कि 14 अगस्त को भवानीपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर खरीददार सोनी कुमारी 10 डिसीमल 400 वर्ग कड़ी जमीन के लिए अपॉइंटमेंट बुक कराई थी। उसके बाद गुरुवार को 11:00 बजे दिन में अकबरपुर के जमीन की खरीददार सोनी कुमारी एवं डुमरा गांव के विक्रेता 14 अरूण कुमार सिंह अपने पहचानकर्ता एवं गवाह के साथ इकरार लिए कार्यालय बुलाया गया था। निबंधन कार्यालय में इकरार होते ही निबंधन की प्रक्रिया को पूर्ण कराया है। यह भी पढ़ें- 17 अगस्त से जमुई में होगी पेपरलेस रजिस्ट्री पेपरलेस निबंधन के पश्चात जमीन के खरीददार को निबंधन की मूलप्रति डाउनलोड कर उपलब्ध करा दिया गया है। ...