गाज़ियाबाद, सितम्बर 10 -- मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। गांव जलालाबाद निवासी पूर्व सैनिक दीपक कुमार ने 11 दिन के अंदर छह हजार मीटर की चढ़ाई कर 26 प्रर्वत चोटियों पर तिरंगा फहराया है। उनकी टीम ने मुंबई में 26/11 आतंकी हमले के शहीद हुए जवानों श्रद्वांजलि दी।

कैंपेन का विवरण गांव जलालाबाद निवासी पर्वतारोही दीपक कुमार ने बताया कि लदाख स्थित चोटियों पर 15 अगस्त को अभियान की शुरुआत कई ,जो 25 अगस्त तक चली। उन्होने बताया कि माइनस 25 डिग्री तापमान, बर्फीले तूफान और खतरनाक हिमनद दरारों के बीच लगातार पर्वतारोहण किया गया। उन्होने बताया कि अभियान में बाहरी लॉजिस्टिक्स और स्थायी रस्सियों का इस्तेमाल नहीं किया गया। टीम ने विशुद्ध अल्पाइन स्पीड क्लाइम्बिंग तकनीक से एक के बाद एक चोटियों को फतह किया।

अभियान का उद्देश्य ब्अभियान का उद्देश्य रिकॉर्ड बनाना नही...