11 दिनों में 2.8 लाख से तीर्थयात्रियों ने की श्रावणी मेला में रेल यात्रा
भागलपुर, अगस्त 11 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। श्रावणी मेला में कांवरियों की संख्या बढ़ रही है। श्रावणी मेला में 9 अगस्त तक मेला क्षेत्र से जुड़े स्टेशनों पर 11 दिनों में 2.8 लाख तीर्थयात्रियों ने ट्रेन से यात्रा की। रेलवे की ओर से श्रद्धालुओं के लिए व्यापक यात्री सुविधाएं, विशेष ट्रेनों का संचालन और चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। पूर्व रेलवे के आंकड़ों के अनुसार जसीडीह स्टेशन पर 72,890 यात्रियों की आवाजाही दर्ज की गई, जो वर्ष 2025 में दर्ज 84,392 यात्रियों की तुलना में 13.63 प्रतिशत की कमी को दर्शाती है। वहीं, सुल्तानगंज में 1,06,640 आवक यात्रियों की संख्या दर्ज की गई, जो वर्ष 2025 के 76,481 यात्रियों की तुलना में 39.43 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाती है। बासुकीनाथ में भी 9.47 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जहां 2025 के 16,306 यात्रियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.