सीतामढ़ी, नवम्बर 27 -- सीतामढ़ी। जिले में विधि-व्यवस्था व थानों में दर्ज कांड के अनुसंधान तेजी लाने के लिए 14 पुलिस पदाधिकारियों को एसपी ने नयी जिम्मेवारी सौंपी है। पुलिस केन्द्र में पदस्थापित दस दारोगा और तीन जमादार का एसपी अमित रंजन विभिन्न थानों में तैनाती कर अनुसंधान में तेजी लाने की जवाबदेही दी है। डुमरा थाना में पदस्थापित दारोगा अर्चना कुमारी को डुमरा थाने के अनुसंधान इकाई का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पुलिस केन्द्र में पदस्थापित दारोगा जितेन्द्र कुमार को बथनाहा थाना अंतर्गत महुआवा पुलिस पिकेट और दारोगा मुकेश कुमार पुष्पेन्द्र को रीगा थाना अंतर्गत रमनगरा पुलिस पिकेट का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह से पुलिस केन्द्र में पदस्थापित दारोगा मो. नजरे आलम को रुन्नीसैदपुर थाना, ओमप्रकाश को साइबर थाना, उपेन्द्र प्रसाद यादव को बैरगनिया...