वाराणसी, अप्रैल 17 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने 11 दवा कारोबारियों से खरीद के नाम पर 89 लाख 79 हजार 904 रुपये की धोखाधड़ी में एक फर्म संचालिका, उसके पति और पुत्र पर केस दर्ज किया है। इन पर आरोप है कि दवा कारोबारियों से खरीद की लेकिन भुगतान नहीं किया। मैदागिन के दवा कारोबारी सोनल सेठ, सौरभ अग्रवाल, विष्णु कुमार गुप्ता, देवानंद कुकरेजा, प्रदीप कुमार जायसवाल, महेश कुमार बरनवाल, मोहन लाल गुप्ता, नंद लाल गुप्ता, पुरुषोत्तम कुमार मारू, सिद्धार्थ साढा, गोवर्धन इसरानी ने तहरीर दी है। बताया कि लोहटिया बड़ा गणेश स्थित प्रथम फार्मा नामक फर्म के मनीष मद्धेशिया, उनकी पत्नी मोना एवं पुत्र प्रथम ने सभी से कारोबारी रिश्ता बनाया। यह भी पढ़ें- कफ सिरप तस्करी; मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल और पिता भोला पर शिकंजा, 39000 पेज की चार्जशीट दाखिल क्र...