गुड़गांव, जून 24 -- सोहना, नरेश कुमार। नगर परिषद सोहना ने शहर के विभिन्न वार्डों में स्थित सरकारी तालाबों की पैमाइश कराने और उन्हें भू-माफियाओं से मुक्त कराने की बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। परिषद के सर्वे में सामने आया है कि क्षेत्र के कुल 28 तालाबों में से 11 तालाबों की जमीन पर अवैध कब्जे हो चुके हैं। प्रशासन ने इन तालाबों की सटीक पैमाइश के लिए पटवारी समेत अन्य राजस्व कर्मचारियों की विशेष टीम तैनात की है, ताकि अवैध कब्जा करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा सके। करीब 20 दिन पहले ही परिषद ने वार्ड-2 के गांव धुनेला में एक तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराया था, जिसके बाद अब शेष 10 तालाबों पर जांच तेज कर दी गई है। हैरान करने वाली बात यह है कि तीन तालाबों का तो पूरी तरह से नामोनिशान ही मिटा दिया गया है। इन तालाबों...