रांची, अप्रैल 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में सरकारी कर्मचारियों के वेतन भुगतान में देरी को लेकर भाजपा ने सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने शनिवार को प्रेस वार्ता में राज्य सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य बनने के 26 वर्षों में यह पहली बार है, जब महीने की 11 तारीख बीतने के बाद भी बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। उनके अनुसार, लगभग 2.35 लाख नियमित कर्मचारी और 40-45 हजार संविदा व आउटसोर्स कर्मी प्रभावित हैं, जिससे करीब 15 लाख आश्रित लोगों पर इसका असर पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि वेतन नहीं मिलने से कई परिवारों को रोजमर्रा के खर्च, फीस और ईएमआई जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।प्रतुल शाह देव ने सवाल उठाया कि क्या राज्य सरकार...