गुड़गांव, जून 12 -- सोहना, नरेश कुमार। जनस्वास्थ्य विभाग ने केंद्र की जल जीवन मिशन 2.0 को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। विभाग ने योजना की शुरुआत खंड की ग्राम पंचायत बहलपा और गढ़ीबाजीदपुर से की है। दोनों ग्राम पंचायतों में लगे 11 ट्यूबवेलों की देखरेख करने का जिम्मा ग्राम पंचायतों को सौंप दिया है। जनस्वास्थ्य विभाग ने केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई जल जीवन मिशन 2.0 को ग्राम पंचायतों में लागू करना शुरू कर दिया है। केंद्र सरकार की हर घर में नल से जल योजना मिशन 1.0 की शुरुआत की थी। जिसके तहत लोगों को नल से जल उपलब्ध कराना था। लेकिन उक्त योजना को समाप्त करते हुए केंद्र सरकार ने अब मिशन 2.0 को लागू करने के आदेश जारी किए है। उक्त योजना को सभी राज्य सरकारों को जल्द से जल्द अमल में लाने के आदेश दिए गए है। ताकि हर नागरिक को पर्याप्त मात्रा में पीन...