धनबाद, जुलाई 17 -- बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में संचालित मां अम्बे काटा घर के समीप गुरुवार को सीआईएसएफ व बीसीसीएल की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर लगभग 11 टन अवैध कोयला जब्त किया। जब्त कोयले को नियमानुसार बीसीसीएल को सुपुर्द कर दिया गया। मौके पर अधिकारियों ने बताया कि अवैध कोयला कारोबार के विरुद्ध आगे भी संयुक्त अभियान लगातार जारी रहेगा। इस धंधे में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: सीआईएसएफ और प्रबंधन की छापेमारी, 10 टन अवैध कोयला जब्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...