कन्नौज, जून 2 -- कन्नौज, संवाददाता। मानसून सत्र के दौरान संभावित बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए जिले में 11 जून को वृहद स्तर पर बाढ़ आपदा मॉक एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारियों को लेकर मंगलवार को एनआईसी सभागार में अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियां तय की गईं। बैठक में बताया गया कि मॉक ड्रिल के दौरान जिले के चिन्हित बाढ़ संभावित क्षेत्रों और घाटों पर कृत्रिम रूप से बाढ़ जैसी स्थिति तैयार की जाएगी। सूचना मिलने से लेकर राहत एवं बचाव दलों की तैनाती, रेस्क्यू ऑपरेशन, चिकित्सा सहायता, राहत शिविर संचालन तथा प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया का परीक्षण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- अमौर, बैसा एवं बायसी अंचलों में 13 संवेदनशील स्थलों पर बाढ़ निरोधात्मक कार्य प्रगति पर ...