भागलपुर, जून 23 -- लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा के पेपर लीक मामले व परीक्षा संबंधी अन्य समस्या को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार के छात्र-छात्राओं से पटना में सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान संवाद करेंगे। 11 जुलाई को पटना में आयोजित होने वाले राहुल गांधी के संवाद कार्यक्रम की सफलता के लिए स्थानीय कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश ने मंगलवार को शहर के पुरानी बाजार स्थित चितरंजन आश्रम सह जिला कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। जिसमें बताया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आगामी 11 जुलाई को छात्र-छात्राओं एवं प्रतियोगी परीक्षार्थियों के साथ संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को अपनी समस्या, अनुभव और सुझाव रखने का अवसर मिलेगा। यह ...