लखीमपुरखीरी, अप्रैल 15 -- कोतवाली पुलिस ने सलेमपुर कोन में जुआ खेलते हुए 11 युवकों को गिरफ्तार किया है। तलाशी और फड़ से 79 हजार रुपए भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने पकड़े गए युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही मौके से एक कार और दो बाइक भी पकड़ी गई है। पुलिस ने वाहनों को सीज कर दिया है। कोतवाली पुलिस जुआ और अवैध शस्त्रों के खिलाफ अभियान चला रही है। अभियान के दौरान सोमवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि सलेमपुर कोन में शराब भठ्ठी के पूछे जुआ हो रहा है। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस ने खीरी पुलिस के साथ छापेमारी की। मौके पर 11 युवक जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने घेरा बंदी करके सभी को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास और फड़ से 79 हजार रुपए भी बरामद हुए। पुलिस ने मौके पर एक कार और दो बाइक भी पकड़ी। पुलिस ने वाहनों को सीज कर दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।...