प्रयागराज, अप्रैल 16 -- यूपी बोर्ड की ओर से 2027 की इंटरमीडिएट संस्कृत विषय की प्री बोर्ड परीक्षा 11 जिलों में मेन सेट से कराई जाएगी। इंटर संस्कृत का प्रश्नपत्र आजमगढ़ में निर्धारित तिथि 12 मार्च से पहले खुल गया था। इसके चलते आजमगढ़ समेत जिन 11 जिलों में रिजर्व सेट से बोर्ड परीक्षा करानी पड़ी थी। आगरा, कासगंज, गौतमबुद्धनगर, अमरोहा, लखनऊ, कन्नौज, बहराइच, बलरामपुर, आजमगढ़, चन्दौली एवं भदोही में परीक्षा केन्द्रों पर रखे गए इंटरमीडिएट मेन सेट के प्रश्नपत्रों का उपयोग नहीं हो सका। ऐसे में सचिव भगवती सिंह ने आठ अप्रैल को संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि इस मेन सेट के प्रश्नपत्रों को जनपद मुख्यालय के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवाया जाए तथा इन्हीं प्रश्नपत्रों से ही वर्ष 2027 की प्री बोर्ड परीक्षा कराई जाए। गौरतलब है कि प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.