देहरादून, जनवरी 8 -- अंकिता भंडारी हत्याकांड प्रकरण में न्याय की लड़ाई अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच के बैनर तले लड़ी जाएगी। मंच ने 11 जनवरी को उत्तराखंड बंद का आह्वान किया है। मंच सीबीआई जांच की मांग को लेकर 10 जनवरी को मशाल जुलूस निकालेगा। मंच ने आरोपों में घिरे नेताओं का नार्को टेस्ट कराने की मांग उठाई है। गुरुवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में महिला मंच की संयोजक कमला पंत ने कहा कि वीआईपी हस्तियों की जांच और गिरफ्तारी की मांग को लेकर गठित अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच ने 11 जनवरी को उत्तराखंड बंद का आह्वान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जांच में पारदर्शिता नहीं बरत रही है और वीआईपी को बचाने की कोशिश हो रही है।कहा कि अंकिता की व्हाट्सएप चैट में भी वीआईपी गेस्ट का जिक्र दिखाई देता है, लेकिन एसआईटी ने इ...