नई दिल्ली, जनवरी 31 -- -पीब्ल्यूडी की कमेटी ने हाल ही में हुई बैठक में 6 जगहों पर नए एफओबी बनाने की दी मंजूरी -इससे पहले हुई बैठक में 5 एफओबी को मंजूरी दी गई थी जिसे लेकर काम चल रहा है नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली में सड़क हादसे एवं जाम को कम करने के लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा 11 जगहों पर नए फुटओवर ब्रिज (एफओबी) एवं अंडरपास बनाए जाएंगे। हाल ही में आयोजित हुई पीडब्ल्यूडी की एफओबी कमेटी ने इन परियोजनाओं को निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर मंजूरी दे दी है। इनमें से 5 परियोजनाओं को बीते सितंबर माह में जबकि 6 परियोजनाओं को 28 जनवरी को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा कुछ अन्य जगहों को भी एफओबी बनाने के लिए चिन्हित किया गया है, लेकिन उन्हें लेकर अध्ययन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बीते 28 जनवरी को पीडब्ल्यूडी के अतिरिक्त सचिव की अध्यक्षता में एफओबी...