हिन्दुस्तान ब्यूरो, मई 3 -- मुख्यमंत्री सम्राट चौघरी ने राज्य में प्रस्तावित 11 ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप को तय समय सीमा में विकसित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस संबंध में गंभीरता से पहल कर तेजी से कार्य करें। मुख्यमंत्री ने शनिवार को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद में पटना मेट्रो, ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप योजना व जेपी गंगा पथ समग्र उद्यान (फेज-1) परियोजना की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शहरीकरण को बढावा देने के लिए प्रस्तावित 11 सेटेलाइट टाउनशिप के निर्माण की योजना बनाई गई है। परियोजनाओं को पूर्ण करने के लिए निर्धारित समय-सीमा का जो खाका पेश किया गया है, उस पर चरणबद्ध ढंग से काम करें। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, वि...