कटिहार, दिसम्बर 29 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि आबादपुर पुलिस ने 11 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति को बालू खोदा शमशान घाट सोहार घाटी के समीप से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान आबादपुर थाना के फाका टोला निवासी एक व्यक्ति के रूप में हुई है। एक अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान संदिग्ध स्थिति में देख दो युवकों को रूकने कहा गया। एक युवक फरार होने में सफल रहा। पकड़े गए दूसरे युवक की तलाशी के क्रम में उसके पास से 11 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। फरार आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। आबादपुर थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन कि मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर थाना क्षेत्र में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। ------ नेकी की दीवार का आयोजन 31 को कटिहार निज संवाददाता लियो क्लब का...