इटावा औरैया, नवम्बर 14 -- फोटो 12 सराय भगत में लाइब्रेरी के शुभारंभ के बाद निरीक्षण करती सदर विधायक इटावा, संवाददाता। मिशन अध्ययन में ग्राम पंचायतों में लाइब्रेरी बनाई जा रही हैं। इनमें विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध हैं। शुक्रवार को अलग-अलग स्थान पर स्थित 11 लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गयाञ बढ़पुरा ब्लॉक में सराय भगत और बेला की लाइब्रेरी का शुभारंभ सदर विधायक सरिता भदौरिया ने किया। उन्होंने कहा कि यह एक अच्छी पहल है। इससे छात्रों और युवाओं को पढ़ने में सुविधा होगी और वे लाइब्रेरी में आकर ज्ञानार्जन कर सकेंगे। शुक्रवार को ही बसरेहर के गांव चौबिया में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार, नावली और मुंज में जिला पंचायती राज अधिकारी बनवारी सिंह ने लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। चकरनगर से बंसरी और बिठौली की लाइब्रेरी का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख ने किया। सैफई...