औरंगाबाद, जनवरी 8 -- शीतकालीन लाइन मेंटेनेंस कार्य को लेकर 11 जनवरी को औरंगाबाद शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक 33 केवी बैराव, दाउदनगर, ओबरा, रामाबंध, माली, फेसर और बराटपुर फीडर से बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसके कारण नागा बिगहा, सत्येंद्र नगर, एमजी रोड, न्यू एरिया, वीर कुंवर सिंह नगर, पूरा बीआईएडीए क्षेत्र, मिशन स्कूल रोड, क्षत्रिय नगर, गायत्री नगर, कामा बिगहा, मुर्गी बिगहा, जसोइया, कुशवाहा नगर, नावाडीह, सूर्य मंदिर रोड, बराटपुर, औरंगाबाद प्रखंड के सभी ग्रामीण क्षेत्र तथा नवीनगर प्रखंड में माली के समीप स्थित सभी गांवों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। कनीय विद्युत अभियंता शहरी राजू प्रसाद गुप्ता ने बताया कि यह कार्य उपभोक्ताओं को भविष्य ...