फतेहपुर, फरवरी 8 -- फतेहपुर। जीएमआर इंफ्रास्ट्रक्चर लि. द्वारा 33 हजार की हाईटेंशन लाइन को अंडरग्राउंड किए जाने का काम किया जाएगा। जिससे चार उपकेंद्रो की आपूर्ति 11 फरवरी को चार घंटे तक बाधित रहेगी। एक्सईएन प्रथम रत्नेश जायसवाल ने बताया कि रेलवे क्रासिंग चैनेज 419-163 किमी संख्या 957/13-15 मलवां की ओवरहेड 33 हजार की लाइन को अंडरग्राउंड कर ऊर्जीकृत किया जाएगा। जिसके चलते बुधवार को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक बिंदकी रोड प्रथम (चौडगरा), फतेहपुर (सौंरा), नीलकोठी, यूपीएसआईडीसी उपकेंद्र की आपूर्ति बाधित रहेगी। अपील करते हुए कहा कि उपभोक्ता पीने के पानी आदि की समयानुसार व्यवस्था कर लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.