जामताड़ा, अप्रैल 10 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। आसनसोल मंडल में रेलवे ट्रैक के अनुरक्षण कार्य को लेकर यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। जानकारी के अनुसार, कुल्टी और बराकर स्टेशनों के बीच 11 अप्रैल 2026 (शनिवार) को होने वाले ट्रैक अनुरक्षण कार्य के कारण 13545 आसनसोल-गया मेमू ट्रेन को 40 मिनट के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है। रेलवे प्रशासन ने बताया कि निर्धारित तिथि को यह ट्रेन अपने तय समय से 40 मिनट की देरी से चलेगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पूर्व समय की पुष्टि कर लें। ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.