देवघर, जनवरी 11 -- देवघर। रिखिया थाना के मलहरा गांव निवासी सबीरन बीबी ने थाना में आवेदन देकर 11 लोगों के खिलाफ मारपीट व छिनतई का प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उसी गांव निवासी रजाक अंसारी, अमजद अंसारी, फिरोज अंसारी, साहेब अंसारी, लालू अंसारी सभी का पिता रजाक अंसारी, सुगदन बीबी, फूलजन बीबी, सकीना खातुन, सहीदा बीबी, रोजो खातून, सहिना खातुन शामिल है। बतया कि सभी एकजुट होकर गाली गलौज करते हुए सभी हाथ में लाठी, डंडा, रड, तलवार लेकर मेरे घर के सामने आया और सब इंटा पत्थर चलाने लगा। जिससे सभी जख्मी हो गए । इस दौरान एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...