11 केवी केबल के दो ड्रम चोरी में शामिल पांच आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर, मई 21 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। 11 केवी 185 एसक्यूआर एमएम कोर के दो ड्रम केबल चोरी के मामले में पांच आरोपियों को गीडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी के सामान की बिक्री से मिले 4.30 रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त बाइक और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान महाराजगंज के ठूठीबारी निवासी अजय पाण्डेय, वृजमनगंज के झिगुरी जोत लेहड़ा स्टेशन निवासी राम प्रकाश भारती, दिल्ली के स्वरूपनगर निवासी उमेश गुप्ता, पनियरा के ढोमरा टोला बरडिहवा निवासी अजय कुमार और सिकंदर कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम मल्हीपुर निवासी मृत्युंजय सिंह विद्युत कार्य से जुड़े हुए हैं। यह भी पढ़ें- चोरी का माल और तमंचे समेत चार गिरफ्तार उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि कार्य के लिए 10 ड्रम केबल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.