बांदा, मार्च 26 -- बांदा। संवाददाता नरैनी कस्बे के पावर हाउस में करीब 20 लाख रुपये की लागत से नया 11केवीए फीडर स्थापित कर आपूर्ति शुरू कर दी गई है। गुरुवार को विधायक ओममणि वर्मा ने इसका शुभारंभ किया। एसडीओ आशीष कुमार सिंह ने बताया कि अब तक कस्बे की विद्युत आपूर्ति 33/11केवीए उपकेंद्र नरैनी से 11 केवी टाउन फीडर के माध्यम से होती थी। ऐसे में ओवरलोडिंग या लाइन ब्रेकडाउन होने पर पूरे कस्बे की बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती थी। एक ही फीडर पर अधिक लोड होने के कारण उपभोक्ताओं को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ता था। बताया कि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उपकेंद्र पर नया 11 केवीए फीडर स्थापित किया गया है। नई व्यवस्था के तहत अतर्रा-नरैनी रोड, करतल रोड और कालिंजर रोड क्षेत्रों में टाउन फीडर से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.