मिर्जापुर, मार्च 29 -- कछवां। विश्व शांति व लोक कल्याण के लिए जमुआ बाजार के गायत्री प्रज्ञा मंडल के तत्वावधान में आही स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मृति समिति प्रांगण में रविवार को एक दिवसीय 11 कुंडीय गायत्री महायज्ञ व भंडारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजक कमला प्रसाद शर्मा व उनकी पत्नी गंगाजली देवी ने मां गायत्री के चित्र पर पूजन कर किया। यज्ञ में करीब 300 श्रद्धालुओं ने भाग लिया। संचालन डॉ. बृजेश द्विवेदी ने किया। अंत में भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...