11 किसानों को 27 लाख से अधिक का केसीसी ऋण वितरित
कानपुर, सितम्बर 29 -- सरवनखेड़ा,संवाददाता। किसानों को डिजिटल बैंकिंग के प्रति जागरूक करने और उनकी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला सहकारी बैंक शाखा रनियां परिसर में वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम और ऋण वितरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में रनियां शाखा से संबद्ध प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों के माध्यम से क्षेत्र के 11 प्रगतिशील किसानों को कुल 27 लाख रुपये से अधिक का किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण वितरित किया गया। कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के सचिव एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी नरेंद्र कुमार वर्मा, पूर्व बैंक संचालक आनंद सिंह यादव और नोडल अधिकारी रावेंद्र उत्तम समेत बैंक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने किसानों को डिजिटल बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से ऋण लेनदेन तथा ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपायों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.