11 किलो गांजा सहित बाइक जब्त तस्कर फरार
बगहा, अगस्त 8 -- मैनाटाड़/इनरवा। 44वीं वाहिनी एसएसबी नगरदेही और भंगहा पुलिस ने 11 किलो गांजा समेत बाइक जब्त किया है। हालांकि तस्कर फरार हो गए हैं। भंगहा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे नगरदेही बी समवाय के कार्यक्षेत्र में यह जब्ती की गई है। मौके पर जांच के दौरान एक बोरी मिली, जिसमें एक बड़ा पैकेट रखा था। जांच करने पर उसमें 11.02 किलो गांजा जब्त किया गया। जब्त गांजा की अंतराष्ट्रीय कीमत चार लाख रुपए आंकी गयी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। कारवाई में जमादार उपेंद्र महतो,एसएसबी के अश्विनी कुमार आदि शामिल रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.