गोरखपुर, मार्च 9 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। महानगर के पांच चौराहों का नए सिरे से सुंदरीकरण एवं डिजाइन की परियोजना को शुक्रवार को राज्य स्तरीय तकनीकी समिति ने स्वीकृति प्रदान कर दी। महानगर के यातायात चौराहा, यूनिवर्सिटी चौराहा, महाराणा प्रताप चौराहा, स्पोर्ट्स कॉलेज चौराहा और गुरुंग तिराहा के सुंदरीकरण पर 10 करोड़ 96 लाख 26 हजार रुपये खर्च होंगे। परियोजना को जल्द ही व्यय वित्त समिति से स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।इन चौराहों को इस तरह री-डिजाइन किया जाएगा कि अनावश्यक ट्रैफिक कंजेशन समाप्त हो। वाहनों की लेन व्यवस्था स्पष्ट रहे। पैदल यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पाथवे, स्पष्ट जेब्रा क्रासिंग और ट्रैफिक सिग्नल प्रणाली आधुनिक बनाई जाएगी। आकर्षक एलईडी लाइटिंग, हरियाली, सजावटी पौधरोपण और थीम आधारित संरचनाएं विकसित की जाएंगी। कुछ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.