गोरखपुर, जुलाई 8 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। मुंबई में हुई करीब 11 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की रकम से गोरखपुर के ज्वेलरी शोरूमों से आभूषण और सोने के सिक्के खरीदने के मामले में सोमवार रात तीसरा मुकदमा दर्ज किया गया। कैंट थाना क्षेत्र स्थित ऐश्प्रा प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों और उनके नेटवर्क की तलाश में जुटी है।

ज्वेलरी खरीदारी का मामला ऐश्प्रा प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर अंकित सिंह ने कैंट पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 3 जून को गौतम सिंह नामक व्यक्ति ने उनके शोरूम से 8.24 लाख रुपये के सोने के आभूषण खरीदे थे। अगले दिन उसके एक सहयोगी ने 9.59 लाख रुपये के आभूषण खरीदे। दोनों खरीदारी का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया गया था। बाद में मुंबई में दर्ज साइबर ठगी के मुकदम...