नई दिल्ली, मई 14 -- कमाई 11 करोड़, विदेशी यात्राओं पर खर्च किए 60 करोड़। भाजपा ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर अपनी यात्राओं में आय से 5 गुना अधिक खर्च का आरोप लगाते हुए सवाल किये हैं। भाजपा ने इसे राहुल गांधी की आय और विदेश यात्राओं में खर्च का बेमेल गणित बताया है। अब दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने इस मुद्दे को उठाते हुए, राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा- "राहुल गांधी की रहस्यमयी विदेश यात्राओं का कच्चा चिट्ठा अब जनता के सामने है।"आया 11 करोड़, खर्च 60 करोड़- उठ रहे सवाल दरअसल, भाजपा ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं और उनके आधिकारिक वित्तीय रिकॉर्ड के बीच के विरोधाभास की बात करते हुए एक ट्वीट किया है। इसमें बताया गया है कि राहुल गांधी ने साल 2004-2026 में कुल 54 विदेश यात्राएं की हैं। इस दौरान करीब 60...