नई दिल्ली, फरवरी 23 -- Xiaomi ने अपने टैबलेट लाइन-अप में एक नए पैड को लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है। यह टैब Xiaomi Pad 8 होगा, जिसके भारत में 28 फरवरी 2026 को दस्तक देने की पुष्टि की गई है। यह टैबलेट उन यूजर्स के लिए खास है जो पढ़ाई, काम, वीडियो देखने या गेमिंग के लिए मजबूत टैब ढूंढ रहे हैं। पहले यह टैबलेट सिर्फ चीन में लॉन्च हुआ था, लेकिन अब यह भारत के लिए तैयार है। Xiaomi Pad 8 में 11.2-इंच का 3.2K रेज़ॉल्यूशन LCD डिस्प्ले मिलता है, जो बड़ा, साफ और चमकदार देखने का अनुभव देगा। इसके अलावा Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर इसे परफॉर्मेंस में भी अच्छा बनाता है, चाहे आप मल्टी-टास्किंग कर रहे हों या फुल-स्क्रीन वीडियो देखें। एक बड़ी बात यह है कि टैबलेट में 9200mAh की बड़ी बैटरी लगी है, जो पूरे दिन या उससे भी ज़्यादा इस्तेमाल के लिए तैयार है। Dolby...