नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- Infinix XPad 30 Pro को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। नया टैबलेट 11 इंच के 2.5K डिस्प्ले और 8200mAh की बैटरी के साथ आता है। इसके अलावा टैबलेट में MediaTek Helio G200 Ultimate प्रोसेसर दिया गया है और यह 8GB तक RAM तथा 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है। कंपनी ने इसमें Android 16 पर आधारित XOS 16.3 दिया है। खास बात यह है कि बॉक्स में X Pencil 20 और X Keyboard 11 भी दिए जाते हैं, जिससे यह डिवाइस पढ़ाई, नोट्स बनाने और ऑफिस के काम में ज्यादा उपयोगी बन सकता है। Infinix XPad 30 Pro की कीमत Infinix XPad 30 Pro की शुरुआती कीमत ग्लोबल मार्केट में $196 (लगभग Rs.18,000) है। कंपनी ने इसे अलग-अलग RAM और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया है। इसमें 4GB + 128GB, 6GB + 128GB, 8GB + 128GB और टॉप वेरिएंट में 8GB + 256GB स्टोरेज मिलता है...