गाजीपुर, अप्रैल 21 -- गाजीपुर। कलक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार की अध्यक्षता में पूर्व सैनिकों की बैठक हुई। इसमें विंग कमांडर मो. निशात अफजल जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने जानकारी दिया। जनवरी महीने से मार्च तक कुल 24 आवेदन पत्र प्राप्त हुये थे। जिसमें 11 आवेदन पत्रों का निस्तारण की जानकारी दी गयी। पूर्व सैनिको ने भी समस्याओं की जानकारी दिया। इस दौरान पूर्व सैनिक सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...