लातेहार, जून 20 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित खालकों ने पत्र जारी कर क्षेत्र के 11 प्रमुख निजी चिकित्सा संस्थानों को तत्काल प्रभाव से बंद करने का कड़ा निर्देश दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन और क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट (रजिस्ट्रेशन एंड रेगुलेशन) एक्ट 2010 एवं नियमावली 2013 के प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर प्रशासनिक टीम बेहद गंभीर है। इसी कड़ी में एसडीएम एवं प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी के नेतृत्व में क्षेत्र के निजी क्लिनिकों और अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया गया था। इस जांच अभियान में व्यापक स्तर पर अनियमितताएं उजागर हुईं। ​निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई क्लिनिकों के पास क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत आवश्यक निबंधन सर्टिफिकेट ही उपलब्ध नही...